Powered By Blogger

Sunday 3 February 2019

गीता भवन में हॉऊस - टैक्स कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने पैनल्टी माफ़ी योजना का लाभ उठाया।

शाहदरा [रमन भाटिया ] यहां गीता भवन ,भोलानाथ नगर में 2 फरवरी को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जॉन के सम्पत्ति कर विभाग द्वारा कर संग्रह हेतु एक दिवसीय कैम्प लगाया गया। यह कैम्प शाहदरा वार्ड के निगम पार्षद और पुदिननि में सदन नेता श्री निर्मल जैन ने जनता की सुविधा के लिए लगवाया । ज्ञात हो कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा हॉऊस टैक्स के बकायादारों पर पिछले बकाया पर लगनेवाला ब्याज और पेनल्टी माफ़ योजना शुरू करके टैक्स जमा करवाने का जन अभियान शुरू किया हुआ है। 

            इस कैंप को लगवाने भोलानाथ नगर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से लगाया गया और इसके लिए गीता भवन संचालन समिति नव निर्मित गीता भवन सभा ने भी स्थान उपलब्ध करवाया। इस शिविर में निगम पार्षद निर्मल जैन ,गीता भवन संचालन समिति के अध्यक्ष अश्विनी भाटिया ,ट्रेडर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष वर्मा जी ,सनी मदान ,अशोक सरीन ,भाजपा शाहदरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ,गीता भवन सभा प्रबंधक प्रेम चंद गुप्ता ,विशु अग्रवाल ,उर्मिला गौतम ,संतोष सक्सैना सहित बड़ी संख्य्या भाजपा के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन के हॉउस टैक्स विभाग के जोनल इंस्पेक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में लगभग पौने तीन लाख रूपया टैक्स के रूप में निगम को प्राप्त हुआ है। श्री निर्मल जैन ने इस अवसर पर कहा कि उनका हर संभव यही प्रयास रहता है कि स्थानीय जनता को अधिक से अधिक सुविधा दिलाई जाये इसी के तहत यह कैंप लगवाया गया है ताकि जनता को निगम कार्यालयों में धक्के न खाने पड़ें। 

        कैम्प के सफल आयोजन के लिए गीता भवन संचालन समिति के अध्यक्ष अश्विनी भाटिया ने निगम पार्षद निर्मल जैन ,निगम अधिकारियों और ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में निगम को इस तरह के और भी कैम्प लगाने चाहिए जिससे जनता को उनकी परेशानियों से उनके द्वार पर पहुंचकर निजात दिलाई जा सके। इस तरह के कैम्पों से जनता की समस्याओं का निदान तो होता ही है साथ ही उनका पैसा और समय की बचत भी होती है।