Powered By Blogger

Saturday 27 January 2018

गणतंत्र दिवस पर चौ. रामलाल भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया स्कूली बच्चों को गर्म जर्सियों का वितरण ।

                     अलवर (रमन भाटिया ) । यहां रामगढ तहसील के गांव गढ़ी स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय में भारत के 69 वे गणतंत्र दिवस समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य श्री कैलाश चंद मीणा ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शरुआत की। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में चौ.रामलाल भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अधिवक्ता श्री अश्विनी भाटिया उपस्थित हुए। विशिष्ट अथिति के रूप में ट्रस्ट के महासचिव अधिवक्ता श्री प्रवीण चौधरी, कृषि अनुसंधान केंद्र नौगांव (अलवर ) में सहायक आचार्य डॉ रामकिशोर मीणा ,अधिवक्ता श्री तेजसिंह चौहान ,समाजसेवी बिजेंद्र गुप्ता सहित अधिवक्ता शैलेन रॉय के अलावा ट्रस्ट के गढ़ी गांव स्थित जनकल्याण केंद्र प्रमुख स्थानीय निवासी धर्मपाल भाटिया ,श्री राकेश भाटिया ,प्रेम भाटिया,और श्री रामकिशन खेड़ा (बहादर पुर ) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला -पुरुष समारोह में शामिल हुए। 

           समारोह में ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत गढ़ी /धनेटा में स्थित 7 सरकारी विधालयों और गांव नाखनौल के राजकीय माध्यमिक विधालय के लगभग 150 निर्धन छात्र -छात्राओं को गर्म जर्सियों का निशुल्क वितरण किया गया।समारोह में नाखनौल विधालय के मुख्य अध्यापक श्री रिछपाल सिंह को उनके स्कूल के 50 छात्र -छात्राओं के लिए गर्म जर्सियां ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सौंपी। इसके लिए रीछपाल सिंह ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौ. रामलाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने पिछले वर्ष भी उनके विधालय के निर्धन छात्र -छात्राओं को निशुल्क गर्म जर्सियां देकर उपकृत किया था और ट्रस्ट के प्रयास से ही क्षेत्रीय विधायक श्री ज्ञान देव आहूजा ने स्कुल में 2 पक्के कमरों और प्रांगण के फर्श को पक्का बनवा दिया है जिसके लिए वह ट्रस्ट और विधायक महोदय का विशेषतौर से आभार व्यक्त करते हैं। 

    माता -पिता ,गुरुजनों , अपने गांव और देश का सम्मान हमेशा करना समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री अश्विनी भाटिया ने कहा कि हम सब भारतीयों को अपने राष्ट्र ध्वज तिरंगे की आन -बान -शान के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए और इसकी रक्षा के लिए जरूरत हो तो अपने प्राणों का बलिदान भी देने से पीछे नहीं हटना चाहिए।          उन्होंने कहा कि स्कुल राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं। बच्चों को भी शिक्षित बनकर अपने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश की आज़ादी के संघर्ष में कुर्बान हुए लाखों लोगों की कुर्बानी को हमेशा स्मरण और नमन करे। हमें राष्ट्रप्रेम की भावना की अलख को अपने ह्रदय में जीवन पर्यन्त जलाकर रखना चाहिए यही हमारी ओर से शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 समारोह में स्कूली बच्चों ने  देश प्रेम से ओत -प्रोत कई गीत ,नृत्य ,लघु नाटिका और कविताओं की प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर खुश होकर बहुत से उपस्थित लोगों ने उत्साह वर्धन हेतु बच्चों को नकद इनाम भी दिए। धर्मपाल भाटिया ने अपनी ओर से स्कुल स्टाफ को पेन और बच्चों को कापियां देकर पुरस्कृत किया।            

                                             श्री मीणा ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि अश्विनी भाटिया और उनके साथी पिछले कई वर्षों से इस विसमारोह के अंत में प्रधानाचार्य धालय के लिए जो कार्य अपनी ट्रस्ट के माध्यम से कर रहे हैं वो सराहनीय है। उनकी भगवान से यही कामना है कि वह चौधरी रामलाल भाटिया ट्रस्ट को इतना सशक्त बनाये कि वह भविष्य में और भी अधिक क्षमता से ग्रामीण क्षेत्रों में जन - कल्याण के कार्यक्रम चला सके।श्री मीणा ने कहा कि उनके स्कुल ने जो भी विकास किया है उसमें उनके विधालय के  स्टाफ , क्षेत्रीय ग्रामीण और समाजिक संगठनों का विशेष योगदान है। अध्यापकों और छात्र -छात्राओं की कड़ी मेहनत के कारण ही उनके विधालय का नाम आज पुरे राजस्थान में सम्मान जनक स्थान प्राप्त कर पाया है। सामूहिक अथक प्रयासों और परिश्रम का ही परिणाम है कि उनके विधालय का वार्षिक परीक्षाफल पिछले कई वर्षों से शत -प्रतिशत आ रहा है और उनकी कामना है कि यह गति भविष्य में भी बनी रहेगी।अंत में बच्चों के लिए मिष्ठान प्रसाद की व्यवस्था धनेटा निवासी बिजेंद्र सपुत्र दर्शन लाल की ओर से की गयी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री ताराचंद ने किया।   



 


 




No comments:

Post a Comment