Powered By Blogger

Saturday 24 March 2018

उ,दिननि ठेकेदारों की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करेगा- तिलक राज कटारिया

             दिल्ली (अ. भा.) उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने में अब कोई भी बाधा नहीं आने देगा। यह आश्वासन स्थायी समिति के अध्यक्ष तिलक राज कटारिया ने निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में निगम ठेकेदारों के साथ एक बैठक के बाद कही। श्री कटारिया ने कहा कि पिछले लम्बे समय से वित्तीय संकट के कारण निगम के ठेकेदारों के किये गए काम का भुगतान न होने के कारण विकास कार्य भी अवरुद्ध हुए पड़े थे।इससे जनता को भी नागरिक सुविधाओं से वंचित होना पद रहा था। 

              उन्होंने बताया कि ठेकेदारों का उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 450 करोड़ रुपया बकाया है जिसको शीघ्र चुकता किये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 50 करोड़ रूपये की राशि ठेकेदारों को भुगतान हेतु जारी की जा रही है। कटारिया ने कहा कि ठेकेदार निगम जैसे स्थानीय निकाय का एक महत्वपूर्ण अंग है जिनके बिना नागरिक  सुविधाओं को उपलब्ध नहीं करवाया जा सकता और ठेकेदारों की परेशानी को वह भलिभांति समझ सकते है। उन्होंने सभी ठेकेदारों से यह अपील भी की कि वे लोग अब निगम के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जी जान से जुट जाएँ ताकि जनता को सभी नागरिक सुविधाओं को अविलम्ब उपलब्ध करवाया जा सके। बैठक में उपस्थित ठेकेदारों ने भी उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि वे विकास के काम को पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे और निगम प्रशासको के विश्वास पर खरे उतरेंगे। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सुश्री रेनू जगदेव ,अतिरिक्त आयुक्त श्री एस के भंडारी भी उपस्थित थे। श्री कटारिया ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने नारिकों को सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है और वह हर सम्भव इसको पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 

No comments:

Post a Comment