Powered By Blogger

Friday 1 February 2019

देश और धर्म की रक्षा के लिए 2019 में भी मोदी सरकार को लाना आवश्यक है -मोदी मिशन

शाहदरा [रमन भाटिया ].यहां बाल्मीकि लव -कुश पार्क में गत सप्ताह मोदी मिशन -2019 के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें में इस बात पर विस्तृत विचार -विमर्श किया गया कि 2019 में फिर से मोदी जी के नेतृत्ववाली सरकार को लाना क्यों आवश्यक हो गया है। गोष्टी की अध्यक्षता मास्टर रामपाल सिंह जी ने की और संचालन भाजपा युवा नेता विशाल भारद्वाज द्वारा किया गया 
                  मिशन के दिल्ली प्रान्त के संयोजक श्री राष्ट्र प्रकाश जी ने गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने पौने पांच वर्ष के कार्यकाल में ढेरों ऐसे कार्य किये हैं जो जनहित और राष्ट्रहित आज तक की अन्य सरकारों ने नहीं किये। उन्होंने इन कार्यों को विस्तृत रूप से लोगों के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में अपना प्रमुख स्थान पाने में सफल रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को सम्मान की दृष्टि से देखती है और आर्थिक व् सैन्य मोर्चे पर की गयी प्रगति का लोहा भी मानती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश की समस्त जनता को स्वच्छता की राह पर चलने को प्रेरित किया है और अब लोग भी इसकी अहमियत को समझने लगे हैं। आज भारत खुले में शौच करने से लगभग मुक्त हो चूका है।देश की महिलाओं को सम्मान से जीने का मार्ग सरकार ने प्रशस्त किया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगी है और भ्र्ष्टाचारियों पर क़ानूनी शिकंजा भी कस दिया गया है। भ्र्ष्टाचार के उन्मूलन के लिए मोदी जी द्वारा उठाये गए कठोर निर्णयों से ही विरोधी बिलबिला उठे हैं और उनसे अकेले मुकाबला करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाने की स्थिति में पहुंचकर गठबंधन बनाकर खुद को सत्तासीन करने का प्रपंच रच रहे हैं।देश को लूटने वाले इन विरोधियों की हर चाल को देश की जनता अच्छी तरह से समझ भी रहीं है।     
                   अधिवक्ता और पत्रकार अश्विनी भाटिया ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य के लिए विकास के साथ -साथ सुरक्षा भी बहुत ही आवश्यक होती है। अगर कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी आर्थिक रूप से सम्पन्न क्यों न हो अगर वह सुरक्षित नहीं है तो वह कभी चिंता मुक्त नहीं रह सकता। उसको हमेशा अपनी जान और सम्पत्ति के नुकसान होने का भय सताता रहेगा । इसलिए कोई भी समाज और राष्ट्र तभी विकास कर सकता है जब उसकी सुरक्षा सुदृढ़ हो और नागरिकों में खुद के सुरक्षित होने का विश्वास कायम हो। उन्होंने कहा की मोदी जी ने देश और जनता को स्वाभिमान से जीने का वातावरण उपलब्ध करवाया है इसीलिए देश की जनता 2019 में फिर से मोदी जी को सत्ता सौपने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा हिन्दुओं ने कभी भी इतिहास से सबक नहीं सीखा कि हम एक हज़ार साल तक विदेशी आक्रांताओं के गुलाम क्यों रहे ?जिन कारणों से हिन्दू और हिन्दुस्थान पहले गुलाम हुआ था आज भी वही कारण बने हुए हैंउन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत माँ हमेशा ही अपने अंदर छुपे बैठे जयचंदों के कारण पराजित होती रही है। आपसी फूट और निजी स्वार्थों के कारण मुस्लिम आक्रांता यहां आते रहे और हमारे राष्ट्र ,धर्म और मासूम नागरिकों को अपने अत्याचारों से लहूलुहान करते रहे।आज भी हमारे देश में जयचंदों की कमी नहीं है जो अपने निजी स्वार्थों के कारण हमारे धर्म और देश के अस्तित्व को चुनौती देने में लगे हुए हैं। 2014 में मोदी  प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्र और हिन्दू विरोधी ताकतों पर अंकुश लगा है जिससे वोट की राजनीती करनेवाले राजनैतिक दल और राष्ट्र विरोधी तत्व बहुत परेशान हैं।अब इन तत्वों से निपटना हमारे लिए नितांत आवश्यक हो गया है। हमें इसके लिए पहले से भी ज्यादा सचेत रहना होगा क़ि कहीं हम अपने तात्कालिक लाभ के चक्कर में अपनी आनेवाली पीढ़ियों और राष्ट्र का कोई दीर्घकालिक नुकसान न कर बैठें। यह हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अपने धर्म और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए 2019 में फिर से मोदी जी के नेतृत्ववाली भाजपा सरकार को लाएं और इसके लिए हमें हर स्तर पर अभी से जुट भी जाएँ ।
               
      स्थानीय निगम पार्षद और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन निर्मल जैन ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि जनता 2019 में भी मोदी जी के हाथ में देश की बागडौर देने का प्रण कर चुकी है। निगम पार्षद संजय गोयल ने मोदी सरकार द्वारा देश और जनता के हित में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार के साथ लोगों के सम्मुख रखा और कहा कि हमें जन -जन तक इस बात को पहुंचना चाहिए कि मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत एक सषक्तिषाली और स्मृधशाली राष्ट्र बन सकता है। सबका साथ और सबका विकास मोदी सरकार के साथ ही संभव है। 
   भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन जैन ने भी देश की समृद्धि और विकास के लिए 2019 में मोदी सरकार को लने का संकल्प लिया और इसके लिए हर संभव परिश्रम करने का आह्वान भी किया।  
              गोष्ठी को मोदी मिशन के राष्ट्रिय सह संयोजक वीरेंद्र रावत [अधिवक्ता ]ने भी भी सम्बोधित किया और और मोदी मिशन -2019 के लिए घर -घर जाकर लोगों को यह जानकारी देने को खा कि मोदी जी को दुबारा लाना क्यों जरूरी है। अन्य उपस्थित बुद्धिजीवी सज्जनों में -विजय कपूर ,कुलदीप शर्मा,पूर्व निगम पार्षद मास्टर बलबीर सिंह ,श्रीमती अर्चना कंसल ,कृष्ण गोपाल शर्मा [भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहदरा ],मदन शर्मा ,रविंद्र कुमार ,अधिवक्ता अशोक गोयल सहित बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग भी उपस्थित हुए। 

No comments:

Post a Comment