Powered By Blogger

Thursday 17 August 2017

गीता भवन राधा -कृष्ण मन्दिर में कृष्ण जनमोत्स्व पर भव्य आयोजन किया गया

शाहदरा [दिल्ली ]  यहां भोलानाथ नगर स्थित गीता भवन [श्री राधा कृष्ण ] मंदिर मेँ कृष्ण जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन को मंदिर की संचालन समिति नव निर्मित गीता भवन सभा       [रजि।  ] द्वारा किया गया था। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीला से जुडी हुई सुन्दर झाँकियों को बनाया गया। एक झाँकी में सरदार भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को फांसी देने की घटना को चित्रित किया गया। नेताजी सुभाष बोस की झाँकी देश के प्रति  त्याग के संदेश को देने का प्रयास किया गया। इस समारोह में हजारों की संख्या में लोगों म ने झाँकियों का अवलोकन किया और भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार राय , दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ ,पूर्व विधायक शाहदरा जितेंद्र सिंह शंटी ,निगम पार्षद निर्मल जैन ,भाजपा नेता कमल कांत और उनकी निगम पार्षद पत्नी अंजू कमलकांत ,पंचानंद गुप्ता , समाजसेवी महेश अग्रवाल और अक्षय जी का मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अश्विनी भाटिया ने स्वागत किया।  इस अवसर पर अश्विनी भाटिया ने कहा  कि आज भी भगवान श्री कृष्ण की नीतियों पर चलकर हिन्दू धर्म पुरे विश्व में अपनी कीर्ति फैला सकता  है और भारत भी महा शक्ति के रूप में पुरे विश्व में अपना से उपस्थित भक्तों को भगवान श्री कृष्ण के दर्शन लाभ करवाया। अंत में सभी भक्तों में मक्खन मिस्थान बना सकता है।  समारोह के सफल आयोजन में सभा के उपाध्यक्ष सुभाष रंगा ,महासचिव बिजेंद्र गुप्ता ,  कोषाध्यक्ष टीटू सहगल ,सहसचिव शैलेन्द्र दत्त ,रमन भाटिया ,रवि आहूजा ,सुदर्शन बब्बू ,जयभगवान शर्मा ,रमेश ढींगरा ,जुगल सहगल ,रविंद्र नाथ और मंदिर के प्रबंधक प्रेम चंद गुप्ता ने अथक परिश्रम का योगदान रहा। मन्दिर  के पुजारी राजेश गौड़ ने कृष्ण जन्म से जुडी कथा सुनाकर  और भजन कीर्तन व् आरती श्री सहित प्रसाद  का वितरण किया गया।







No comments:

Post a Comment